पीएम मोदी ने पोलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

National News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वारसॉ के बेलवेडर पैलेस में पोलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड संबंधों को उन्नत करके रणनीतिक साझेदारी में बदलने का स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड द्वारा बहुमूल्य और समय पर दी गई सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डूडा को भारत आने का अपना निमंत्रण दोहराया।(साभार PIB)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *