“73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं”

Uttar Pradesh

लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है और कार्य के प्रति समर्पण के भाव के साथ जोड़ता है, साथ ही जीवन में आने वाली बाधाओं को रोकने का सामर्थ्य भी देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग करने वाले सभी राज्य पुलिस बल व केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आयोजकों का अभिनंदन किया। इस आयोजन में देशभर के पुलिस बलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और रेसलिंग के विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *