महाकुंभ 2025: योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी, दुनिया के सामने मिसाल पेश करेंगे

Uttar Pradesh

प्रयागराज, 11 अक्टूबर 2024 – उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस आयोजन को पूरी दुनिया के सामने मिसाल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना है।

करीब दो माह तक चलने वाले इस बड़े आयोजन में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित किए जाएंगे, जो कुंभ 2019 में बनाए गए रिकॉर्ड्स में सुधार करेंगे। योगी सरकार ने इसके लिए 5 करोड़ रुपए के बजट का प्राविधान किया है।

इन रिकॉर्ड्स में से एक में 10 हजार लोगों को सम्मिलित कर हस्ताक्षर पेंटिंग में योगदान देने की योजना है। इसके अलावा, ग्रीन एनर्जी और क्लीन एनवायर्नमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक हजार इलेक्ट्रिक रिक्शा की परेड निकालने की योजना है।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश देने के लिए 15 हजार लोग एक साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों और घाटों पर सफाई अभियान चलाएंगे।

महाकुंभ 2025 में योगी सरकार की ओर से विभिन्न गतिविधियों के लिए 4.87 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *