अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई

Hariyana

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

श्री दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को सामाजिक आयोजन बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित आध्यात्मिक शख़्सियतों को आमंत्रित करके और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करके हम इस आयोजन की पहुंच को और बढ़ा सकते हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महोत्सव के आयोजन में अधिक से अधिक हितधारकों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसमें निरंकारी मिशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, NCC कैडेट्स और NSS स्वयंसेवकों जैसे सामाजिक व आध्यात्मिक संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *