पीएम मोदी ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया

Uncategorized

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज युवाओं से ऐतिहासिक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में उनका अविस्मरणीय योगदान होगा।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा :

“मेरे युवा मित्रो,

एक रोचक क्विज है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि आप 12 जनवरी, 2025 को ऐतिहासिक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बन सकें।

mybharat.gov.in

यह आपके नवीन विचारों को सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का एक विशेष अवसर है।

यह विकसित भारत के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में आपका अविस्मरणीय योगदान होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *