यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। नियुक्ति विभाग के सचिव एम. देवराज द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर बनाया गया है। वहीं प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नागरिक उद्यान निदेशालय एवं संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। श्रद्धा शांडिलयायन को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।

सरकार ने प्रदीप वर्मा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ तथा सौरभ दुबे को मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी क्रम में शुभी काकन को उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, दीपेंद्र को प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति बनाया गया है।

वहीं डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को उपनिदेशक प्रशासन खेल निदेशालय, सविता को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज तथा सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रायबरेली नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त महेश कुमार कैथल को उपनिदेशक पर्यटन निदेशालय तथा यादव भूमिका राजबहादुर को प्रबंध प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *