देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात की। विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले विद्यार्थियों से मुख्य सचिव ने संवाद किया और उन्हें जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।
मेहनत का कोई विकल्प नहीं
मुख्य सचिव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा केवल गांव या विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों से है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर लगातार स्वयं को बेहतर बनाने की जरूरत है।
तकनीक का सदुपयोग करने की सीख
मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सलाह दी। उन्होंने मोबाइल फोन और तकनीक के सही इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि तकनीक के फायदे के साथ इसके दुष्प्रभाव भी हैं। विद्यार्थियों को इसका उपयोग ज्ञान और सीखने के लिए करना चाहिए तथा इसके नकारात्मक प्रभावों से बचना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी परेशानी या गलती की स्थिति में अपने माता-पिता और गुरुजनों से बात जरूर करें। महत्वपूर्ण बातों को परिवार से न छिपाने की सलाह देते हुए उन्होंने बच्चों में बढ़ते तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं के प्रति भी जागरूक रहने को कहा।
नशे से दूर रहें, अच्छे मित्र चुनें
मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और मित्रों का चयन सोच-समझकर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे दोस्तों के दबाव में गलत आदतें अपना लेते हैं। इसलिए किसी भी गलत दबाव में आने के बजाय अपने भविष्य और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में हॉबी विकसित करने की भी सलाह दी। संगीत, गायन, खेल या अन्य रचनात्मक गतिविधियों को मानसिक तनाव कम करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक बताया।
भारत भ्रमण से सीखने का अवसर
मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखने और स्वयं पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों, संस्कृतियों और लोगों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इस अनुभव को सीखने और जीवनभर संजोकर रखने की सलाह उन्होंने दी।
मुख्य सचिव ने विधायक विनोद कंडारी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल अन्य क्षेत्रों में भी शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण कराने के लिए प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर विधाय
