डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास को बताया प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर […]

Continue Reading

सीएम धामी ने सेलाकुई में ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर […]

Continue Reading

बनबसा में बैडमिंटन कोर्ट समेत विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शुभारंभ और शिलान्यास

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, नशे से दूर […]

Continue Reading

विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में जुटे उद्यमी, किसान और युवा, सीएम धामी ने सुने सफलता के अनुभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के युवा कृषि, तकनीक, उद्योग, पर्यटन और स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रयोग कर अपनी पहचान बना रहे हैं और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। राज्य सरकार […]

Continue Reading

उत्तराखण्ड की श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (CMSSY) दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश के अपर श्रमायुक्त जुनैद अहमद के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने देहरादून में योजना की कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन व्यवस्था […]

Continue Reading

बिना नक्शा पास कराए बन रहे थे टिन शेड और कमरे, MDDA ने की सीलिंग की कार्रवाई

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने कावली क्षेत्र के इंजीनियर्स एन्कलेव में बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। मौके पर टिन शेड और कमरों का निर्माण किया […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री आवास में राज्यपाल गुरमीत सिंह का विदाई समारोह, धामी ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के उत्तराखण्ड में कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के विकास, जनकल्याण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके मार्गदर्शन […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह प्रधानाचार्यों को नवाजा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले 63 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री पंकज चड्ढा के मध्य उद्योग, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम […]

Continue Reading

सीएम धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, प्रदेश की समृद्ध […]

Continue Reading