आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना

देहरादून। उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के जोखिम को कम करने तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। चमोली जनपद स्थित वसुंधरा ताल से प्रदेश में ग्लेशियल झीलों में अर्ली […]

Continue Reading

‘उत्तराखंड के प्रतिनिधि बनकर जाएं युवा’, सीएम धामी ने हरियाणा भ्रमण दल को दिए सुझाव

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

Continue Reading

CM धामी ने उत्तरकाशी और पिंडारी में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स, सुरक्षित वापसी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए […]

Continue Reading

सफाई कर्मचारियों के हितों पर आयोग सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा

आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, उनके सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अध्यक्ष मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी […]

Continue Reading

अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण […]

Continue Reading

ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, मौहब्बेवाला में सघन चेकिंग के निर्देश

देहरादून, 26 सितंबर 2026। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौहब्बेवाला क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का किया विमोचन

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेमुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद एवं विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का विमोचन किया। साथ ही ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) से संबंधित तकनीकी रिपोर्ट वर्ष […]

Continue Reading

स्वच्छ उत्तराखंड की दिशा में कदम, 15 अपशिष्ट प्रबंधन वाहन रवाना

खटीमा, 25 सितम्बर 2026 आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं।नेस्ले इंडिया द्वारा धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर […]

Continue Reading

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में निर्वाचन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंर्तगत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि […]

Continue Reading