मुख्यमंत्री सैनी ने  हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

Hariyana

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने  हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता तथा विवेक जैसे अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से श्री हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  हरविंदर कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं। उनके पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है। गत 10 वर्षों में अनेक संसदीय समितियों में उन्होंने विधायी कामकाज को पूरी निष्ठा से किया है।

मुख्यमंत्री ने  कृष्ण लाल मिड्ढा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गये हैं। इस सुखद संयोग से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *