सीएम सैनी की घोषणा नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 300 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में किसानों के खातों में जारी की जाएगी

Hariyana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 300 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में जारी की जाएगी।

इसके अलावा, 550 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी की जाएगी। इससे पहले भी सरकार द्वारा 16 अगस्त 2024 को 496.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। राज्य सरकार ने बारिश कम होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया है।

Haryana #DIPRHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *