मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सम्मेलन हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित हॉल भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रति एक श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस हॉल हरियाणा सिविल सचिवालय कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाने और उत्कृष्टता, समावेशिता व समर्पित सार्वजनिक सेवा की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
