मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया गांव में 74 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किया

Uttar Pradesh

पावन पर्व दीपावली के अवसर पर आज जनपद गोरखपुर के वनटांगिया गांव में ₹185 करोड़ लागत की 74 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्मार्टफोन, सहायता राशि के चेक एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा दुनिया में जहां कहीं भी सनातन हिंदू धर्मावलंबी निवास करता है, यह दीपावली उन सभी के जीवन में यश, कीर्ति और समृद्धि लाए, शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से यही प्रार्थना है।

उन्होंने वनटांगिया ग्राम वासियों समेत आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *