मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम का दौरा कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह त्योहार हमें एकता, स्नेह और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।”
