दीपम सेठ बने उत्तराखण्ड के नए डीजीपी

Uttarakhand News

(देहरादून)25 नवम्बर,2024.

एडीजी दीपम सेठ को पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी दी गई। वह उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।

उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा रिट याचिका संख्या 310/1996 प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया में पारित निर्णय 22.09.2006 के अनुक्रम में उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति हेतु नामों का पैनल तैयार किये जाने के सम्बन्ध में संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 30.09.2024 को सम्पन्न Empanelment Committee Meeting में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति हेतु नामों का पैनल उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *