मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस व संविधान के अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Hariyana

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस व संविधान के अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सबके लिए विशेष गर्व और गौरव का दिन है। 26 नवम्बर, 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था।

श्री नायब सिंह सैनी ने आधुनिक भारत का सपना देखने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित संविधान बनाने वाले सभी महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि आज से हम वर्षभर चलने वाला संविधान का अमृत महोत्सव मनाएंगे। यह वर्ष हमें सदियों से लोकतंत्र में भारतीयों के विश्वास की याद दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में अपने प्राचीन आदर्शों और संविधान की भावना को लगातार मजबूत कर रहा है। आज खेल हो या स्टार्टअप्स, IT हो या डिजिटल पेमेंट्स, भारत के विकास के हर आयाम में युवा शक्ति परचम लहरा रही है।

उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों का एकीकरण करके स्वतंत्रता सेनानियों के अखण्ड भारत का सपना साकार किया था। उसी प्रकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा-370 व 35-ए हटाकर अखण्ड भारत के अधूरे सपने को पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *