(अयोध्या,UP)02अगस्त,2026
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी की निगरानी में अब तक करीब 200 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं। जांच की निगरानी एसआईटी के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर कर रहे हैं। टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक नोटिस पाने वालों में मंदिर के चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित कार्यों से जुड़े लोग शामिल हैं। उनसे चरणबद्ध तरीके से पूछताछ की जा रही है।
एसआईटी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार से निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के लिए नई एसआईटी गठित करने को कहा था। जिसके बाद शासन ने आईजी रेंज लखनऊ किरन एस की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। जांच टीम में एक फोरेंसिक ऑडिट विशेषज्ञ (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को भी शामिल किया गया है। ताकि चढ़ावे से जुड़े लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की वैज्ञानिक तरीके से जांच हो सके।
पूर्व पदाधिकारियों से भी पूछताछ संभव
प्रकरण में चंपत राय और अनिल मिश्रा अपने अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।
पहली एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक नई एसआईटी ने एक बार फिर दोनों को नोटिस भेजा है।
दोनों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है
