(लखनऊ UP) 10 नवंबर 2026
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला और तिगरी मेला की तैयारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। 17 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस मेले की तैयारियों की समीक्षा उन्होंने लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक कर की।
मुख्यमंत्री ने इसे वेस्टर्न यूपी का मिनी कुंभ बताते हुए कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित व सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने संबंधित विभागों को घाटों पर समुचित सुविधाएं, जल की उपलब्धता, सफाई कर्मियों की तैनाती, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, अस्थायी अस्पताल और एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की तैनाती और सीसीटीवी, वॉच टावर व कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

