मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

Hariyana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के लिए 12 प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई और सभी को मंजूरी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र बाईपास, लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर 4-लेन जल्द तैयार होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार हो रही है। फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के अंदर 12 किलोमीटर के पैच को एलिवेटेड बनाने का निर्णय लिया गया।

मोहना गांव को जेवर ग्रीन एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा शाहबाद से 4 लेल वाला, पंचकूला से देहरादून हरिद्वार को जोड़ने वाले 4 लेन का भी डीपीआर तैयार होगा। दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से एमजी रोड और गुरुग्राम के चौराहे और फरीदाबाद के चौरहे तक DPR बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुग्राम फरुखनगर झज्जर कॉरिडोर को जोड़ने के काम का निर्णय किया गया है। केएमपी-गोहाना- सोनीपत हाईवे की तर्ज पर इंटरचेंज का निर्माण करके जम्मू कटरा रोड के साथ जोड़ने को मंजूरी मिली है। दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू कटरा एयरपोर्ट जोड़ने को मंजूरी दी गई है।

धारूहेड़ा के पास फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी बात हुई, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। हरियाणा के पूर्व पश्चिम एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भी काम शुरू होगा जो डबवाली से पानीपत को जोड़ने का काम करेगा। रिंग रोड हिसार के प्रोजेक्ट के विषय पर चर्चा की, जिसके लिए भी DPR बनाकर तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *