आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद्म भूषण, ‘युग तुलसी’ पंडित रामकिंकर उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आज लखनऊ में आयोजित भावांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पूज्य रामकिंकर जी महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के मूल्यों, प्रभु श्री राम के आदर्शों और मर्यादाओं के लिए समर्पित रहा।
साथ ही उन्होंने इस विशिष्ट आयोजन के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
