कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रत्नावली महोत्सव प्रदेश के गीत संगीत, कला और संस्कृति को लेकर युवा पीढ़ी को जोड़ने का एक अद्भुत संगम है।
उन्होने कहा कि हरियाणा प्रदेश सदैव शाश्वत ज्ञान परम्परा, सम्पन्नता और योद्धाओं की वीरता का प्रमुख केन्द्र रहा है। वैदिक काल से ही इस प्रदेश की सांस्कृतिक सम्पन्नता के साक्ष्य उपलब्ध हैं। इस वैदिक काल की संस्कृति और संस्कारों को रत्नावली महोत्सव सहेजने का काम कर रहा है।
