88,000 ऋषियों की पावन तपोस्थली नैमिषारण्य के समग्र विकास के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में श्री नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है।
राज्य सरकार यहां धार्मिक पर्यटन विकास की सभी संभावनाओं को प्रोत्साहित कर रही है।
स्वदेश दर्शन-2 योजना के अंतर्गत इस पवित्र स्थल को सम्मिलित किया गया है। नैमिषधाम के पुनरुद्धार के बाद यहां देश-दुनिया से पर्यटकों/श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से बढ़ेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
