मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को सिरसा जिला के गांव फूलकां में स्थापित की गई महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने महाराजा सूरजमल के जीवन को नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक व आदर्श भरा बताते हुए कहा कि उत्तर भारत में मुगलों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले राजाओं में महाराजा सूरजमल जी का नाम बड़े ही गर्व और गौरव के साथ लिया जाता है।
