(लखनऊ UP)21जनवरी,2025.
पूरे उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी से पॉलिटेक्निक चलो अभियान प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में प्रधानाचार्यों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ राज्य स्तर पर पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा को यूपीजेईई (उत्तर प्रदेश ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जामिनेशन) भी कहा जाता है।
इसके तहत डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में प्रवेश आमंत्रित किए जाते हैं।पूरे उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक चलो अभियान प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।(साभार एजेंसी
