देर रात देहरादून में जमकर ओलावृष्टि,बदला रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand News

(देहरादून)04मई,2025.

राजधानी देहरादून में देर रात मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह से बादल छाए हैं।

वहीं, आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से छह मई तक प्रदेश भर में मौसम के बदले रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के अलावा ओलावृष्टि व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। जबकि सात मई को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *