सीएम धामी ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News

देहरादून।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश देवली को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री देवली के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा, दक्षता और समर्पण भाव से किया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में श्री देवली की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

मुख्यमंत्री ने श्री देवली के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद पारिवारिक जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *