अयोध्या में अब नियमित रूप से होगी- “रामकोट परिक्रमा”

Uttar Pradesh

(अयोध्या,UP) 23अगस्त,2025.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी की अगुवाई में रामकोट परिक्रमा का नियमित रूप में शुभारंभ कर दिया गया है। रामकोट परिक्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि के साथ ही हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन समेत अयोध्या के कई प्रमुख देवस्थान आते हैं।

परिक्रमा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे मुख्य दर्शन मार्ग से शुरू होगी और टेढ़ी बाजार से घूम कर रामजन्म भूमि के पीछे से गोकुल भवन पार्किंग होते हुए अशर्फी भवन, सब्जी मंडी से निकलकर रामपथ पर पहुंचेगी। वहां से हनुमानगढ़ी के सामने से होते हुए वापस राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि परिक्रमा की नियमितता बनी रहेगी।

परिक्रमा के ट्रस्टी के साथ हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र, सोम शंकर, राहुल सिंह, नितिन, शिवानंद पुरानिकमठ सहित अनेक श्रद्धालु सहभागी बने(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *