( लखनऊ,UP)10सितम्बर,2025.
विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम अब विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन होगा। इस संबंध में उप्र शासन के प्रमुख सचिव अजय चौहान की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक इस प्रस्ताव के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया था। उसके बाद यह कार्रवाई की गई।
यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी का धाम है जहां पर प्रतिवर्ष लाखों दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आते हैं। दर्शनार्थियों की आस्था को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
