उ.प्र.के लोगों को दिवाली के दो तोहफे

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP) 28सितम्बर,2025.

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जुलाई 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा, जो करीब 1.63 फीसदी कम होगा। इससे उपभोक्ताओं पर लगभग 113.54 करोड़ रुपये का आर्थिक भार कम होगा। प्रदेश में हर माह ईंधन अधिभार शुल्क तय होता है। ऐसे में जून 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क 2.34 फीसदी सितंबर में वसूला जा रहा है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जबकि जुलाई का शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा।

उज्ज्वला लाभार्थियों को दीवाली पर नि:शुल्क सिलिंडर मिलने का रास्ता साफ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली-दीपावली अवसर पर 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थी परिवारों को पिछले वर्ष की तरह ही दो निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। चालू वित्त वर्ष में इस पर 1385.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह निर्णय गरीब महिलाओं को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *