अयोध्या में दीपोत्सव पर राजधानी लखनऊ में रहेगा डायवर्जन

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)18अक्टूबर,2025.

अयोध्या में 19 अक्तूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी में यातायात सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 18 अक्तूबर रात्रि 12 बजे से 20 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।

भारी वाहनों का डायवर्जन
सीतापुर रोड से आने वाले वाहन : बाराबंकी/अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अण्डरपास, किसानपथ और सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

हरदोई रोड से आने वाले वाहन: भारी वाहन बाजपुर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुए सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जाएंगे।

आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन : वाहन खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ और सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मार्ग तय करेंगे।
कानपुर रोड से आने वाले वाहन: वाहन फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य पर पहुंचेंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन
लखनऊ की तरफ से बाराबंकी होकर बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर जाने वाले वाहन अयोध्या होते हुए नहीं जाएंगे। इसके बजाय बाराबंकी-गोंडा मार्ग या इन्दिरा नहर पुल-अयोध्या रोड-किसानपथ-सुल्तानपुर रोड मार्ग अपनाएंगे।

बाबा चांडू साईं महाराज की पगड़ी रस्म के दौरान भी रहेगा डायवर्जन
बाबा चांडू साईं महाराज जी का देहांत होने पर 18 अक्तूबर को आयोजित पगड़ी रस्म (श्रद्धांजलि सभा) के दौरान भी विशेष डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ये निम्न प्रकार रहेगा।
बाराबिरावा चौराहा : इस मार्ग से बंगलाबाजार चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। वाहन पिकेडली चौराहा, लोकबन्धु चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

विशेष नोट : एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन जैसी आपातकालीन गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से डायवर्जन मार्ग को छोड़कर भी चल सकती हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *