काशी तमिल संगमम का आयोजन

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)29नवंबर,2025.

बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रमों को लेकर कुलपति और आईआईटी निदेशक की संयुक्त प्रेस वार्ता शनिवार को हुई। इस दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पहली बार तमिलनाडु के तेनकासी से काशी तक कार रैली निकलेगी। इसका नाम अगस्त्य एक्स पीडिशन दिया गया है।

वहीं तमिल के शिक्षक वाराणसी के स्कूलों में जाकर बच्चों को तमिल भाषा की शिक्षा देंगे। इस बार सिर्फ व्याख्यान ही नहीं होगा बल्कि चर्चा, पैनल डिस्कसन और पूरे कैंपस का विजिट होगा। हर एक्सपर्टीज के अनुसार विजित कराया जाएगा। सभी तमिल डेलीगेट्स कबीरचौरा और नागरी प्रचारणी सभा भी जाएंगे। बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू संयुक्त रूप से सात शैक्षणिक कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे। काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों के भव्य उत्सव के चौथे संस्करण की मेजबानी करने के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है।

2 से 15 दिसंबर के बीच कई विषयों पर शैक्षणिक सत्रों की श्रृंखला संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। दोनों संस्थान काशी तमिल संगमम 4.0 के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने और जनसंपर्क के लिए वाराणसी में मुख्य कार्यक्रम से पूर्व अनेक गतिविधियां भी आयोजित कर रहे हैं।

कुलपति ने कहा कि तमिलनाडु से 50 शिक्षक 15 दिनों तक काशी के 12वीं तक स्कूलों में तमिल भाषा सिखाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस सहित जिला प्रशासन से बातचीत करके बता दिया गया है। स्कूलों का चयन किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *