(लखनऊ,UP)04दिसंबर,2025.
उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में हवाओं का रुख फिर से बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब पहाड़ों से आ रही पछुआ की जगह, अरब सागर से आ रही दक्षिणी पछुआ चलने लगी है। यह हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है और इसके असर से यूपी में दोबारा पारे में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने सेइन नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की तात्कालिक बढ़त देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है।
बृहस्पतिवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं लगभग 15 जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया(साभार एजेंसी)
