अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी,जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक

Uttar Pradesh

(अलीगढ़,UP)07दिसंबर,2025.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। वह आगरा से एएमयू स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह कार द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक 12.15 तक चलेगी। यहां सरकारी योजनाओं की समीक्षा, एसआईआर की प्रगति, जिला पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा के साथ अधिकारियों की कार्यशैली पर जनप्रतिनिधियों से फीडबैक ले रहे हैं। बैठक में किसी भी सरकारी अधिकारी को शामिल होने की इजाजत नहीं है।

यह है सीएम योगी का कार्यक्रम

पूर्वान्ह 10ः45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ के लिए प्रस्थान
11ः05 बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे
कार द्वारा 11ः10 बजे हेलीपैड से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे
11ः15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर 11ः15 से 12ः15 बजे तक समीक्षा बैठक
12ः15 बजे कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर पुनः एएमयू हेलीपैड पहुंचेंगे
राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा 12ः40 बजे प्रिंस पैलेस, छेरत अनूपशहर रोड स्थित हेलीपैड के लिए जाएंगे ।
12ः45 बजे प्रिंस पैलेस छेरत पहुंचेंगे
12ः45 से 01ः20 बजे तक बरौली विधायक जयवीर सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में रहेंगे
दोपहर 01ः30 बजे प्रिंस पैलेस से प्रस्थान(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *