मुख्यमंत्री ने सपरिवार लगाए ट्यूलिप के बल्ब, 17 प्रजातियों से की शुरुआत

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत परिसर में कुल 4 हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल और बाईकलर जैसी आकर्षक रंगत वाली प्रजातियाँ भी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही परिसर में चल रहे मशरूम उत्पादन, मौनपालन सहित बागवानी से जुड़े अन्य कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *