सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का देहरादून से हरिद्वार तक औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर सख्त निर्देश

Uttarakhand News

देहरादून/हरिद्वार, 14 फरवरी 2026। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग ने राज्य के अतिथि गृहों के व्यापक उन्नयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागीय सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से हरिद्वार तक विभिन्न राजकीय गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी समीक्षा की।

सचिव ने स्पष्ट किया कि अतिथि गृह राज्य की छवि का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां ठहरने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय, सुरक्षित और स्वच्छ आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संरचना, स्वच्छता, अनुरक्षण, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था और अग्निशमन प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।


बीजापुर गेस्ट हाउस में तीन चरणों में होगा उन्नयन

बीजापुर गेस्ट हाउस में संयुक्त निरीक्षण के दौरान सिविल एवं विद्युत व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

प्रथम चरण में:

  • संपूर्ण मरम्मत कार्य
  • वीवीआईपी कक्षों का उन्नयन
  • पुराने फर्नीचर का प्रतिस्थापन
  • अत्याधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम

द्वितीय चरण में:

  • सभी कक्षों व बालकनियों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था
  • भवन का समग्र सौंदर्यीकरण

तृतीय चरण में:

  • ड्रॉइंग रूम व गार्ड कक्ष की मरम्मत
  • खुले प्रांगण में समुचित लाइटिंग व्यवस्था

सचिव ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता सर्वोपरि रहे।


ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में 2.95 करोड़ से अधिक के कार्य

रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में व्यापक अनुरक्षण कार्य प्रगति पर हैं।

  • ₹2.33 करोड़ से अधिक की लागत से रंगाई-पुताई, शौचालय नवीनीकरण, टाइल्स प्रतिस्थापन और जलापूर्ति मरम्मत
  • ₹2.95 करोड़ से अधिक की लागत से फर्नीचर, फर्निशिंग, विद्युत एवं सिविल कार्य

इसके अतिरिक्त नई लिफ्ट स्थापना, फॉल्स सीलिंग, नई वायरिंग, सीलिंग लाइट, 9 नए डबल/सूट कक्षों का निर्माण, डेटा केबलिंग व इंटरकॉम सिस्टम की स्थापना का निर्णय लिया गया है।


कुंभ 2027 की तैयारी में हरिद्वार अतिथि गृह

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह के निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और सीलन की समस्या पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।

  • विद्युत वायरिंग की जांच और सुरक्षा सुदृढ़ीकरण
  • पुराने फर्नीचर की नीलामी
  • रूम, डोरमेट्री, डाइनिंग हॉल, किचन व वीआईपी कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष जोर

सचिव ने कहा कि कुंभ मेला 2027 अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, इसलिए सभी अतिथि गृहों को उच्च मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *