देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म, टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन ने राज्य में फिल्म निर्माण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉलिसी’ लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
UFTARA ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगठन का कहना है कि यह कदम उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा।
बैठक के दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए राज्य में जल्द फिल्म बोर्ड के गठन और फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन की मांग रखी। मुख्यमंत्री धामी ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जिससे प्रदेश के कलाकारों और फिल्मकारों में उत्साह का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महासचिव कांता प्रसाद, संयोजक सलाहकार जस पंवार ‘जस्सी’, प्रचार सचिव नागेन्द्र प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का व्यवहार अत्यंत स्नेहपूर्ण और उत्साहजनक रहा। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया
