लखनऊ, 28 मई 2026 उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेशों के अनुसार प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नया नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।
उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया के पद पर भेजा गया है। जबकि बलिया के स्थानान्तरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।
भदोही की उपजिलाधिकारी बरखा सिंह का स्थानांतरण प्रधान प्रबंधक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर किया गया है। वहीं प्रतीक्षारत चल रहे दो अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। इसमें अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ तथा अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद बनाया गया है।
कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी के पद पर किया गया है। इसके अलावा वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को स्थानांतरित करते हुए नगर निगम कानपुर में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
