भोजपुरी महोत्सव में जुटेंगे कलाकार और कवि,सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)23जुलाई,2025.

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त,2025 को किया जाएगा जिसमें सौ से अधिक कलाकार शामिल होंगे। भोजपुरी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 विभूतियों को भोजपुरी गौरव, भोजपुरी शिरोमणि व विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा जिसमें समाजसेवी, अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, वैज्ञानिक, साहित्यकार, डाॅक्टर आदि शामिल होंगे।

यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि आयोजन 23 अगस्त को लोकनिर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे।

गोमतीनगर , लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रभुनाथ राय ने बताया कि भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी, सुरेश शुक्ला, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती, अंगदराम ओझा समेत 100 से अधिक लोक कलाकार भी जुटेंगे। दस से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि हास्य कविताओं का पाठ करेगे। बैठक में महासचिव मनोज सिंह, रामयतन यादव,वेद प्रकाश राय, हनुमान यादव, अम्बरीश राय, जितेंद्र सोनकर,संजय सिंह, रामविलास यादव, अवधेश, अंगद राम ओझा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *