योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में चुनावी रैली को संबोधित किया

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऋषि पराशर और भगवान वेद व्यास की पावन धरा है और यहां की जनता सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय का उद्घोष कर रही है।

योगी ने आगे कहा, “सुरक्षा, सम्मान, विकास और विरासत की यात्रा को गति देने के लिए यहां के लोगों का विश्वास और समर्थन डबल इंजन की सरकार के साथ है।”

उन्होंने फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *