हरियाणा में अब तक 31.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है और 21.35 लाख मीट्रिक टन का उठान हो गया है। किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रदेशभर में धान की आवक 35.63 लाख मीट्रिक टन रही, जिसमें से 31.22 लाख मीट्रिक टन को MSP पर खरीदा गया है।
सबसे ज्यादा खरीद कुरुक्षेत्र (7.19 लाख MT) में हुई है। 1 अक्टूबर से बाजरा की MSP पर खरीद जारी है, अब तक 3.44 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है जिसका किसानों को सीधा ₹469 करोड़ का भुगतान किया गया। धान खरीद में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और अम्बाला सबसे आगे हैं।
