प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकबाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस दौरान हरियाणा से जुड़े विभिन्न मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा में विकास को नई गति देने का प्रयास होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण में बड़े कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन बिल और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ाने में सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “नॉन स्टॉप हरियाणा और बढ़ता हुआ हरियाणा” की दिशा में कार्य जारी रहेगा। हरियाणा के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
