मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में शिरकत की

Hariyana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले उन्होंने साइंस मेले का अवलोकन भी किया और विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प में हमे अपनी पूर्ण आहुति डालनी है। युवाओं को विकसित हरियाणा व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *