उत्तराखंड में किसानों को बड़ी सौगात: कृषि यंत्रों पर 80% सब्सिडी, 10 हजार समूह होंगे लाभान्वित

Uttarakhand News

देहरादून | 11 मई 2025
उत्तराखंड सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने और महिला श्रमिकों का बोझ कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब ग्राम स्तर पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाएंगे, जिसके तहत कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। अधिकतम सब्सिडी राशि चार लाख रुपये तक होगी।

राज्य सरकार के अनुसार उत्तराखंड में 90 प्रतिशत से अधिक किसान लघु और सीमांत हैं, जो महंगे कृषि यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि कार्य का बड़ा भार महिलाओं पर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर गांव में 8 से 10 किसानों के समूहों को सब्सिडी देकर फार्म मशीनरी बैंक तैयार किए जाएंगे।

मुख्य बिंदु:

  • योजना से 10 हजार किसान समूहों को सीधा लाभ मिलेगा
  • यंत्रों को किराए पर देकर समूह आय भी अर्जित कर सकेंगे
  • योजना पर सरकार खर्च करेगी 400 करोड़ रुपये
  • पर्वतीय जिलों के किसानों को मिलेगा विशेष लाभ

कृषि निदेशक केसी पाठक ने बताया कि यह योजना पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे राज्य में कृषि यंत्रीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *