मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), बीएलओ आउटरीच अभियान तथा बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की शत-प्रतिशत नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी एसआईआर की तैयारियों के तहत प्रदेशभर में बीएलओ द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 79 प्रतिशत मैपिंग पूरी की जा चुकी है।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में बीएलए के सहयोग से मैपिंग प्रक्रिया को और तेज किया जा सकता है।

डॉ. पुरुषोत्तम ने जानकारी दी कि वर्तमान में राजनीतिक दलों द्वारा कुल 15,437 बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें:

  • भारतीय जनता पार्टी – 7,165 बीएलए
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 7,968 बीएलए
  • बहुजन समाज पार्टी – 117 बीएलए
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) – 187 बीएलए

इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा अब तक कोई भी बीएलए नियुक्त नहीं किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से फरवरी माह तक शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से राजकुमार पुरोहित, विरेंद्र वल्दिया, कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश और बीएसपी से सुरेंद्र जजारिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *