होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर,कल बंद रहेगी ओपीडी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)3मार्च,2026.

होली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी भी तय की गई है।बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड आरक्षित हैं। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि पर्याप्त दवाओं का इंतजाम भी किया गया है। इमरजेंसी में मरीजों की पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोकबंधु अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरी और मेडिसिन के डॉक्टरों की ऑन काॅल ड्यूटी लगाई गई है।

बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 30 बेड आरक्षित हैं। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नेत्र व हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में 10, सिविल अस्पताल में 30, केजीएमयू में 30 और लोहिया संस्थान में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।

इमरजेंसी होने पर मदद के लिए डायल करे 108 व 102
होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। एंबुलेंस का संचालन करने वाली ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली के दिन 108 एंबुलेंस चिह्नित स्थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व थानों के पास मौजूद रहेगी। गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को भी सेवाएं दी जाएंगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2,200 और 102 सेवा की कुल 2,270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।

राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे (हाफ डे) तक रहेगी, जबकि बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। वहीं, केजीएमयू में सामान्य दिनों की तरह ओपीडी चलेगी। लोहिया व पीजीआई में नए पंजीकरण नहीं होंगे। पहले से जिन मरीजों के ऑपरेशन व जांच की तारीख मिली है, उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओपीडी का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। ऑपरेशन के साथ पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जांच भी होगी। मेडिकल की कक्षाएं बंद रहेंगी। बुधवार को अवकाश रहेगा। लोहिया संस्थान व पीजीआई में मंगलवार को पुराने मरीजों को ओपीडी में देखा जाएगा। पहले से तय ऑपरेशन व जांच भी होंगे। नए मरीज का पंजीकरण नहीं होगा। लोहिया के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, लोकबंधु, डफरिन, झलकारी बाई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हाफ डे ओपीडी होगी।

अस्पतालों में बुधवार को अवकाश रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा।

होली पर दोपहर में भी होगी जलापूर्ति
होली पर जलकल विभाग दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। अभी सिर्फ सुबह और शाम ही पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियोंं के अवकाश भी निरस्त किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए हैं। इसी तरह सफाई और मार्ग प्रकाश से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम की टीमें लगाई गई हैं।

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन तीन वक्त सुबह पांच से नौ बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम पांच से रात नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति से जुड़े सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेेंगे। सीवर सफाई से जुड़े कामोंं के लिए निजी कंपनी सुएज इंडिया के कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तीन व चार मार्च को तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की है। यहां पर 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी।

होली पर लगातार मिलेगी बिजली, नहीं होगी कटौती
होली के मौके पर उपभोक्ताओं को लगातार बिजली मिले, इसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पडेस्क भी बनाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *