गीता धामी की अपील: उत्तराखण्ड आएं, ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करें

Uttarakhand News

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की धर्मपत्नी Geeta Dhami ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शहंशाही आश्रम, ओल्ड राजपुर रोड से झड़ीपानी मार्ग तक की ट्रेकिंग का अनुभव साझा करते हुए इसे एक अद्भुत और आत्मिक यात्रा बताया है। उन्होंने लिखा कि यह ट्रेक केवल रोमांच तक सीमित नहीं, बल्कि हर कदम पर प्रकृति की अनुपम छटा, शुद्ध एवं ताज़गी भरी हवा और गहन शांति का अनुभव कराता है, जिससे मन स्वतः ही ऊर्जा और सुकून से भर उठता है।

ट्रेकिंग के दौरान उन्होंने श्रीमती अनीता देवी एवं श्री सतीश प्रसाद के प्रतिष्ठान में चाय एवं नाश्ते का आनंद लेने का भी उल्लेख किया और कहा कि ऐसे प्रयास यात्रियों को अपनत्व का अनुभव कराते हैं तथा स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ अपनी आजीविका सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम प्रदान करते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक ऐसे ट्रेकिंग रूट हैं, जो न केवल रोमांच के इच्छुक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी प्रकृति से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इन प्राकृतिक और आध्यात्मिक स्थलों का अनुभव अवश्य करें और देवभूमि की पवित्रता एवं सौंदर्य को करीब से महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *