बाबा साहेब के आदर्शों को समर्पित योगी सरकार

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)26नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ होने जा रहा है। यह पहल ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रदेश में बाबा साहेब के स्मारकों को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके मूल्यों को आत्मसात कर उनके सपनों के समतामूलक समाज के निर्माण के प्रयासों में निहित है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाबा साहब और उनके स्मारकों के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां कर वंचित समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे बयानों से समाज में आहत भावना पैदा हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उनके विचारों और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई। बाबा साहेब की विरासत को सहेजना ही सच्चा सम्मान है।

इसी वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार संविधान की मूल भावना को शासन का आधार बनाकर ‘वंचित को वरीयता’ दे रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और विकास का लाभ दिलाना ही हमारी सरकार का संकल्प है। यही बाबा साहेब के सपनों का भारत है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान शिल्पी बाबा साहब को कोटिशः नमन एवं समस्त प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *