प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य नीति का शुभारंभ किया

Hariyana

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर हरियाणा राज्य की कार्य योजना का शुभारंभ किया। यह पहल जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) का हिस्सा है जिसे 2019 में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था। इस  कार्य योजना के तहत जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया गया है।

साथ ही, सामुदायिक सहभागिता और सूचना, शिक्षा और संचार अभियानों के माध्यम से वायु प्रदूषण, हीट वेव्स और वेक्टर जनित रोगों के हानिकारक प्रभावों के बारे में सार्वजनिक ज्ञान को बढ़ावा देकर जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

योजना के शुभारंभ समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, एसीएस (स्वास्थ्य) श्री सुधीर राजपाल, एनएचएम हरियाणा के एमडी डॉ. आदित्य दहिया, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल और डीजीएचएस (पी) डॉ. कुलदीप सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *