सीएम धामी ने खटीमा में मां पूर्णागिरी मंदिर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Uttarakhand News

खटीमा, 12 मई:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और साथ ही पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ठेकेदार या संस्था कार्य में लापरवाही बरतती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *